फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश फार्म न मिलने पर छात्रों ने काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राजकीय पालीटेक्निक कालेज पर सोमवार को प्रवेश परीक्षा फार्म न मिलने पर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि फार्म काउंटर से न बांटकर ब्लैक में बेचा जा रहा है। नारेबाजी के दौरान कालेज के एक बाबू ने फार्म लेने पहुंची दो छात्राआें से दुर्व्यवहार किया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर उन्हें वहां से हटाया। जबकि छात्राआें ने बाबू की शिकायत लिखित रूप से जिलाधिकारी से की। जिस पर डीएम ने इसकी जांच एडीएम को सौंपी।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से राजकीय पालीटेक्निक कालेज में प्रवेश फार्म की बिक्री हो रही थी। कई दिन छुट्टी होने के कारण सोमवार को काफी संख्या में छात्र प्रवेश फार्म लेने कालेज पहुंचे। मगर वहां पर फार्म नहीं था। कालेज प्रशासन ने फार्म न होने की न तो सूचना चस्पा की थी न ही किसी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सैकड़ाें की संख्या में छात्र कालेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि काफी संख्या में फार्म कालेज में आने के बाद भी वहां से फार्म क्याें नहीं बिक रहा। जबकि कालेज के बाहर काफी जगहोें पर फार्म ब्लैक किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कालेज के क्लर्क दिनेश सिंह ने कालेज की दो छात्रा दिव्या सिंह और नीलम पाल से दुर्व्यवहार किया। साथ ही उनके अनुशासन और सेशनल के अंकों को काट लेने की धमकी दी। जिसकी जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सरायलखंसी डीके सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कालेज की छात्रा दिव्या सिंह और नीलम पाल ने इसकी लिखित शिकायत कालेज प्रभारी व प्रधानाचार्य को दिया। जिसके बाद उसी शिकायती पत्र को लेकर कलेक्ट्रेट पर डीएम भूपेन्द्र एस चौधरी के पास भी पहुंची। जहां उन्हाेंने पूरे घटनाक्रम से डीएम को अवगत कराया। डीएम भूपेन्द्र एस चौधरी ने मामले की जांच करने के लिए एडीएम पीपी सिंह को जिम्मा सौंप दिया। साथ ही कहा कि यदि जांच में कोई दोषी पाया गया तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें