फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदमिलादुन्नबी पर मुस्लिम बंधुओं ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ईदमिलादुन नबी के अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने मिर्ची मस्जिद से दो जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग नात पढ़ते हुए चल रहे थे। इसके बाद सदर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ताजिएदारों और अंजुमनों ने जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी जोगेंद्र कुमार सहित तमाम अधिकारियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर के मिर्ची मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस काजी टोला, यूसूफपुरा बदनपुरा तक पहुंचा। इसी क्रम में दूसरा जुलूस मिर्ची मस्जिद से शुरू होकर खीरी बाग, बड़ी कम्हरिया होते हुए छिनतपुरा मेें संपन्न हो गया। हुजूर की वफात में नातिया कलाम पढ़ने के लिए सदर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि जनपद में अमन शांति कायम रखने का बीड़ा जो आप लोगों ने उठाया है। इससे विकास की बयार तो बहेगी ही आपसी प्रेम व सौहार्द की मिसाल कायम होगी। इसी क्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों के शामिल होने से हिंदू मुस्लिम एकता मजबूत होगी। इसी तरह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, जिला प्रभारी डा. रामगोपाल गुप्त, करुजममा ने कहा कि ताजिएदार व अंजुमनों द्वारा इस बार रामलीला कमेटी के लोगों को सम्मानित करना एक अच्छी शुरुआत है। इससे जनपद में आपसी भाईचारा कायम होगा। साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता मजबूत होगी। इसी क्रम मेें रामलीला रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मदन सिंह, अलक्षेंद्र विक्रम सिंह ने ईदमिलादुन नबी की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी लोगों को आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। इसी तरह अंजुमन ईद मिलादुन नबी के अध्यक्ष लड्डन खां, महामंत्री मकसूद खां ने कहा कि रबीउल अव्वल का महीना इस्सामी साल का तीसरा महीना है। इसी महीने में दुनिया की सबसे बड़ी हस्ती मुहम्मद साहब की पैदाइश हुई। जिनका नाम मुहम्मद अरबी के नाम से जाना जाता है। माहे रबी अव्वल इस महीने में दो अहम वाक्या हुए हैं। एक हुजूर साहब की वफात दूसरे हुजूर साहब का मक्का छोड़कर मदीना की तरफ हिजरत करना। इस महीने की मुसलमानों के लिए बड़ी शआदत मंद है। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें