फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी ने महिला सिपाही से किया दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला कारागार से पेशी पर जिला न्यायालय आए हुए एक बंदी के जेल पहुंचने से पूर्व शराब पीकर महिला सिपाही के साथ बुधवार को दुर्व्यवहार करने का मामला जेलर के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया। आननफानन में जेलर ने उसका मेडिकल मुआयना कराया। इसमें शराब पीने की पुष्टि होते ही मामले से जिला पुलिस को अवगत करा दिया। जानकारी पर जेल पहुंचे आरआई और सरायलखंसी एसओ ने बंदी से पूछताछ किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी विपुल सिंह की बुधवार को जिला न्यायालय में पेशी थी। जिला जेल के लिए वापस लौटते समय एक महिला बंदी को लेकर पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल कौशिल्या भी उसी वाहन में सवार हुई। लेकिन जेल पहुंचने से पूर्व ही विपुल महिला सिपाही के साथ बदतमीजी करने लगा। जिस पर वह पीछे से उठ कर आकर आगे बैठ गई। जेल पहुंचने पर उसने पूरे मामले से जेलर को अवगत कराते हुए बताया कि उक्त बंदी शराब का सेवन किया है। जेलर ने बंदी का मेडिकल मुआयना कराया। इसमें बंदी के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि होने पर मामले से जिला पुलिस को अवगत कराया। जानकारी पाकर आरआई और सरायलखंसी थानाध्यक्ष जिला जेल पहुंच कर बंदी से पूछताछ किया। जेलर रामजीत प्रसाद ने बताया कि बंदी के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। मामले से जिला पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें