फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव के सामने कार्यालय पर सपाइयों ने काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को संगठन की बैठक के दौरान सपाईयों ने कार्यालय के बाहर जमकर बवाल काटा। संगठन के भौतिक सत्यापन को आए पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय सचिव रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में कार्यालय के अंदर बैठक चल रही थी जबकि बाहर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के आक्रोश का आलम यह था कि मामला गालीगलौज और मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान जमकर बवाल काटा गया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला कुछ शांत हुआ लेकिन असंतुष्ट कार्यकर्ता घंटों किच किच करते रहे और एक दूसरे की टांग खींचने में कोई गुरेज नहीं छोड़े।
विज्ञापन

नव गठित जिला कार्यकारिणी के भौतिक सत्यापन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों की पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक थी। संगठन में खींचतान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारी अपने सैकड़ों समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में अंदर बैठक चल रही थी जबकि बाहर कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। नौबत यहां तक आ गई कि निकाय चुनाव और संगठन को लेकर कार्यकर्ता आपस में ही मारपीट पर उतारू हो गए। हाथापाई, मारपीट के बाद लाठी डंडे भी निकाल लिए। मामला बढ़ता देख सूचना पाकर मौके पर सीओ त्रिभुवन सिंह मयफोर्स पहुंचे तब जाकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष को हटाने की भी बात कह रहे थे। इसमें कुछ कार्यकर्ता नगर पालिका से अरशद जमाल तो तो कुछ तैयब पालकी को अधिकृत करने की मांग कर रहे थे जबकि सिमरन खां के समर्थक अपना राग अलाप रहे थे। कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किए जाने के बाद खुद राष्ट्रीय सचिव को बाहर आना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी डफली अपना राग अलापना शुरू किया तो उन्होंने सबसे लिखित रूप से अपनी बात कहने का प्रस्ताव दिया। राष्ट्रीय सचिव ने ब्लाकवार पक्ष एवं विपक्ष की शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन में बात कहने का सबको हक है। समाजवादी पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। इसमें अनुशासनहीनता कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संभव है विरोधी दल के कार्यकर्ता भीड़ में घुसकर पार्टी को बदनाम करने की नीयति से साजिश किए हाें। कहा कि यदि पार्टी का कोई कार्यकर्ता इस प्रकार के कृत्यों में पाया गया तो चिह्नित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पार्टी कार्यालय के अंदर संगठन की बैठक चल रही थी। समीक्षा के साथ संगठन की शिकायतों को भी देखने और सुनने आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें