मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शातिर बदमाश लालू यादव पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। शातिर बदमाश के ऊपर पूर्वांचल के चार जिलों में 30 मुकदमे दर्ज हैं। शहर में छिनैती करते समय बदमाश को पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व धर दबोचा था। हाल में ही वह बलिया कारागार से रिहा होकर आया हुआ था।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डोडापुर के रहने वाले शातिर बदमाश को शहर कोतवाली पुलिस ने 24 अप्रैल को पुरानी तहसील के पास से एक महिला केे गले से आभूषण छीनने के दौरान आमजन के सहयोग से गिरफ्तार किया था। इतनी आसानी से बदमाश पुलिस के हाथ लग जाएगा। इसे देख पुलिस भी हैरत में थी। देखने में भोले लगने वाले इस बदमाश के ऊपर आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर और मऊ में लूट, हत्या, छिनैती जैसे 30 संगीन अपराध दर्ज है। इन दिनों लालू मऊ कारागार में निरुद्ध चल रहा है।