फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के विस प्रत्याशी के विरुद्ध मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। पुलिस ने धरौली मखदुमपुर स्थित घोसी नगर पंचायत के चेयरमैन एवं घोसी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी वसीम इकबाल के ईंट भट्ठे पर गुरुवार की रात छापा मारकर 90 लीटर शराब बरामद की। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बसपा प्रत्याशी सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को वसीम इकबाल के धरौली मखदुमपुर स्थित ईंट भट्ठे पर छापा मारा। अवैध शराब की भट्ठियां क्षतिग्रस्त कर भारी मात्रा में लहन बहाया गया, साथ ही मौके से छह गैलन में रखी 90 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से मानिकपुर असना गांव निवासी सेराज एवं झारखंड प्रांत निवासी सूरज को गिरफ्तार किया। भट्ठा मालिक वसीम के विरुद्ध अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए दो आरोपियों का चालान कर दिया। वसीम इकबाल का कहना है कि राजनीतिक कारणों से उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें