फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 382 वादों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को दीवानी कचहरी में जिला जज सीएम दीक्षित की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के 382 वादो का निस्तारण करते हुए 55385 रुपया अर्थदंड जमा कराया गया। वहीं 40 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज सीनियर डिविजन इंद्रप्रकाश ने बताया कि उनके न्यायालय में पांच वादों का निस्तारण करते हुए 857976 रुपया का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। एडीजे द्वितीय डा. दीपक स्वरूप सक्सेना ने वाहन दुर्घटना के एक मामले का निस्तारण करते हुए 40 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया। पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश लालमणि ने सात वादो का निस्तारण किया।
सीजेएम अली रजा ने 85 वादों का निस्तारण करते हुए 38450 रुपया अर्थदंड जमा कराया। जेएम निर्भय प्रकाश ने 13 वादो का निस्तारण करते हुए 2150 रुपया का अर्थदंड जमा कराया। मुंशफ सदर राहुल दुबे ने चार सिविल व 13 फौजदारी वादो का निस्तारण करते हुए 800 रुपया अर्थदंड जमा कराया। स्पेशल जेएम बृजराज सिंह ने 68 वादो का निस्तारण करते हुए 13985 रुपया अर्थदंड जमा कराया। वहीं चारो तहसीलों के एसडीएम ने 159 फौजदारी वादो का निस्तारण किया। लोक अदालत में 15 राजस्व व 12 चकबंदी के वादो का भी निस्तारण किया गया। इस मौके पर एडीजे धर्मेंद्र कुमार पांडेय, बार के अध्यक्ष फतहबाहदुर सिंह, मानसिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें