फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट ः मधुबन-बेल्थरा मार्ग पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने अघोषित बिजली कटौती बंदकर 16 घंटे अबाध बिजली आपूर्ति की मंाग को लेकर शहीद स्मारक पर धरना दिया। साढ़े दस बजे शुरू धरना साढ़े तीन बजे चक्काजाम में बदल गया। विभागीय अधिकारियों के दस दिन में सुधार के आश्वासन के बाद चक्काजाम इस घोषणा के साथ समाप्त हुआ कि यदि सुधार नहीं हुआ तो 11वें दिन कांग्रेस के लोग जिला मुख्यालय पर आला अफसरों की बिजली काट देंगे।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जोन प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश ने सुई से लेकर एटम बम तक का निर्माण किया। यह सब कांग्रेस के शासन काल में संभव हुआ लेकिन आज इस देश में बिजली पानी के लिए लोगों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार के कार्यकाल में बिजली समस्या को लेकर पूरा प्रदेश तबाह हो जाता है। कांग्रेसजनों ने मधुबन-बेल्थरा मार्ग जाम कर दिया, जो करीब पांच बजे तक चला। धरना तब समाप्त हुआ जब मौके पर अधिशासी अभियंता सिद्धेश्वर नाथ पहुंचे। धरने की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल सिंह तथा संचालन कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर राना खातून, फातिमा परवीन, नंद किशोर सिंह, दीना पंाडेय, ओवेदुल्लाह आजमी, हेलाल अहमद, व्यापार मंडल के शिव मोहन, संदीप आदि मौजूद थे। इस दौरान एसडीएम, सीओ समेत भारी तादाद में पीएसी जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें