फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नियुक्ति पत्र जारी न किए जाने के विरोध में प्रशिक्षित शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने बीएसए कार्यालय के मेन गेट पर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। घंटों प्रदर्शन करने के बाद अपराह्न तीन बजे अपर जिलाधिकारी तथा प्रभारी बीएसए ने शिक्षामित्रों को
विज्ञापन

सूची उपलब्ध कराकर उन्हें
शांत कराया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से गुरुवार को बैरंग लौटा दिए जाने से नाराज काफी संख्या में शिक्षामित्र शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए। नाराज शिक्षामित्रों ने पूर्वाह्न 10.30 बजे बीएसए कार्यालय से अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बाहर निकालकर कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अन्य जिलों में शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। जबकि यहां शिक्षामित्रों को डाक द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करने की बात कही जा रही है।
शिक्षामित्रों को किस विद्यालय में ज्वाइन करना है, यह भी सूची कार्यालय पर चस्पा नहीं की गई है। यह सब कुछ सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। संबंधित अधिकारी कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। अपराह्न धरना स्थल पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी तथा प्रभारी बीएसए रामबचन सिंह यादव ने कार्यालय पर सूची चस्पा कराई। साथ ही शिक्षामित्रों को फोटोस्टेट प्रति भी उपलब्ध कराई तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामकवल यादव ने कहा कि निय़ुक्ति सूची में घोर अनियमितता बरती गई है। महिलाओं तथा विकलांग अभ्यर्थियों को उनके चयनित विकल्प के अतिरिक्त 15 से 20 किमी दूर भेज दिया गया है। सूची में तत्काल संशोधन किया जाए। धरने को जयंत राय, चंद्रभान, हरिगोविंद, वेदप्रकाश, राजकुमार राय, ऋषिकेश, प्रवीण राय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें