फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी से शिक्षक पुत्र ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में शिक्षक के पुत्र ने ट्यूशन पढ़ने आई एक किशोरी के साथ गुरुवार की शाम दुष्कर्म किया। इस दौरान शिक्षक घर पर मौजूद नहीं था। सहमी-डरी किशोरी किसी प्रकार घर पहुंची और डर के मारे 12 घंटे बार अपनी मां को आपबीती सुनाई। किशोरी की मां ने दक्षिणटोला थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 10 वर्षीय किशारी अपने ही मोहल्ले में एक शिक्षक के यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। गुरुवार की शाम को वह ट्यूशन पढ़ने गई तो शिक्षक के घर पर उसके पुत्र के अलावा कोई मौजूद नहीं था। परिवार के अन्य सदस्य शिक्षक सहित जनाजे में शामिल होने के लिए कहीं गए थे। अकेले घर में किशोरी को देखकर शिक्षक के पुत्र ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती किशोरी घर तो पहुंची लेकिन डर के मारे किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। सुबह होने पर उसने किसी प्रकार हिम्मत जुटाई और अपनी मां को आपबीती सुनाई। किशोरी की मां ने दक्षिणटोला थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं किशोरी के मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें