फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन फीका सा रहा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले की एक मात्र घोसी लोकसभा सीट के लिए गुरुवार से कलेक्ट्रेट भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन केवल दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वालों में पीस पार्टी के डा. शमीम आबिदी और जनराज्य पार्टी के रविशंकर भारत हैं। प्रारूप आठ में कमी के कारण पीस पार्टी उम्मीदवार को दुबारा पर्चा दाखिल करना पड़ा। यहां मतदान के अंतिम चरण में 12 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन

पहले दिन शांति माहौल मेें हुए दो नामांकन के बावजूद सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था रही है। नामांकन कक्ष के चारों ओर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस और सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया और सुरक्षा पर आलाधिकरियों की भी नजर रही। प्रत्याशी और प्रस्तावक के सिवा कोई भी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं कर सका। गुरुवार को सुबह से कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा। सुरक्षा के मद्देनजर सरायलखंसी, रानीपुर, दक्षिण टोला, दोहरीघाट सहित आधा दर्जन थानों की फोर्स तैनात थी। खुद पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र दूबे ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पीस पार्टी के उम्मीदवार शमीम आबिदी समर्थकों के साथ दोपहर को कलेक्ट्रेट पहुंचे। सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों ने 10 प्रस्तावक और प्रत्याशी को छोड़कर बाकी सभी को रोक दिया। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर तैनात एलआईयू और पुलिस के जवानों ने सभी की मेटल डिटेक्टर से गहनता से जांच की। दोपहर 12.09 बजे पीस पार्टी के प्रत्याशी ने पर्चा रिटर्निंग आफिसर/जिलाधिकारी कुमुुुदलता श्रीवास्तव की मौजूदगी में सहायक रिटर्निंग आफिसर/ उप जिलाधिकारी सदर अमरनाथ राय को सौंपा। जांच के दौरान प्रारूप-8 भरा हुआ नहीं मिला। रिटर्निंग आफीसर ने पर्चा लौटाते हुए उसे पूरा करने को कहा। उसके बाद दुबारा 01.13 बजे पीस पार्टी के उम्मीदवार ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। इसके बाद जनराज्य पार्टी के उम्मीदवार रवि शंकर भारत प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे। तात्कालिक जांच के दौरान पर्चा सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें