फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर के मकान के लिए बीवी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी/बोझी बाजार। घोसी कोतवाली क्षेत्र के चंद्रापार गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की उसके पति ने गड़ासे से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भागा भी नहीं और खुद ही हत्या की सूचना अपने ससुर को दी। सूचना से सकते में आया भैरोपुर खुरमा गांव निवासी बगेदू पुलिस के पास पहुंचा और जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस हत्यारोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे ससुर का मुंबई स्थित वह मकान है जिसे वहां खोली बोला जाता है, दामाद उसे अपने नाम लिखवाना चाह रहा था।
विज्ञापन

चंद्रापार पाही गांव निवासी अशोक यादव की शादी घोसी कोतवाली क्षेत्र के ही भैरोपुर खुरमा गांव निवासी बगेदू यादव की पुत्री उर्मिला यादव से 16 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों की चार संतानें हैं। अशोक यादव मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में उसके ससुर बगेदू की खोली(एक कमरा) है। बगेदू भी मुंबई में ही रहकर काम धंधा करता था। कुछ साल पहले मुंबई से अपने गांव आ कर रहने लगा है। तब से उस खोली में अशोक यादव ही रह रहा था। उसकी नजर ससुर के मकान पर गड़ी हुई थी। वह बार-बार मकान को अपने नाम करवाने के लिए बगेदू पर दबाव बनाता था। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर कई बार अशोक की पत्नी उर्मिला से लड़ाई झगड़ा भी हुआ। इधर, बीच पंद्रह दिन पूर्व ही वह घर लौटा था।
बुधवार की रात अशोक बरामदे में सोया हुआ था। बगल मेें उसकी पत्नी अपनी दो बच्चियों के साथ सोई थी। आधी रात को अचानक अशोक यादव उठा और चारा काटने वाले गड़ासे पत्नी के गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। तड़प-तड़प कर उर्मिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसने खुद ही ससुर बगेदू यादव को फोन कर सूचना दी। बेटी की हत्या किए जाने के बाद बगेदू परेशान हाल अपने पट्टीदारों के पास पहुंचा और लोगों को लेकर सीधे कोतवाली घोसी पहुंचा। दामाद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चंद्रापार गांव पहुंच अशोक यादव को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। बगेदू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मुंबई में उसके मकान को अशोक अपने नाम लिखवाना चाहता था। उर्मिला की हत्या का मुख्य कारण उक्त मकान को अशोक के नाम नहीं लिखा जाना है। सीओ अशोक यादव ने बताया कि मुंबई के मकान को लेकर ही अशोक ने पत्नी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें