फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क, बिजली की दुर्दशा पर भाजपा ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा ने लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव के आगमन पर पदयात्रा की। क्षेत्र की समस्याएं गिनाईं। पदयात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर तहसील मुख्यालय पर सभा में तब्दील हो गई। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा की पदयात्रा बेलौली से शुरू हुई। तपती धूप में कार्यकर्ता सड़क, बिजली आदि की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे जहां सभा की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील राय ने कहा कि पूरे जनपद की सड़कें बदहाल हैं। समाजवादी पार्टी विकास कार्यों का झूठा में ढिंढोरा पीट रही है। सड़कें चार से पांच फूट गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। मंत्री से लेकर संतरी तक कमीशन खा रहे हैं। कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्तित्व मिला है। जिसे जनता प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। भाजपा नेता विजय प्रताप ने कहा कि जिले में बिजली संकट इस कदर बढ़ गया है कि लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। डा. अलका राय ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस जैसी पार्टियां जनविरोधी कार्य कर रही हैं। प्रदेश सरकार दंगे में नाम आने के बाद भी अपने मंत्रियों को क्लीन चीट दे रही है। कार्यक्रम को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जलज सिंह, डा. आएन सिंह, मातबर चौहान, रोहित गुप्ता ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें