फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तरह चमकेंगी मंडल की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन/ सूरजपुर (मऊ)। लोकसभा चुनाव में यदि सपा प्रत्याशियों को जिताया तो मऊ ही नहीं मंडल की सड़कें दिल्ली की तरह चमकेंगी। स्व. राजकुमार राय हमेशा पूर्वांचल के विकास की बात करते थे। उनके न होने से पूर्वांचल की आवाज धूमिल पड़ गई है। यह बातें, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने मंगलवार को सूरजपुर में पूर्व सांसद राजकुमार राय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर कहीं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजकुमार राय की पुण्यतिथि पर दोपहर बारह बजे लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव पहुंच। भारी भीड़ की मौजूदगी में प्रतिमा के अनावरण के बाद सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि राजकुमार राय हमेशा पूर्वांचल के विकास के लिए प्रयासरत रहे। यहां के लोगों की बातों को मजबूती से रखा। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा, प्रदेश सरकार ने कम समय में अपने सारे चुनावी वादे पूरे किए। शेष वादे पूरे करने के लिए हमारे पास अभी काफी वक्त है, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। पूर्ववर्ती सरकार ने जनता को पांच साल तक सिर्फ धोखा दिया। सड़क और बिजली के खस्ता हाल के लिए पूर्व की बसपा सरकार ही जिम्मेदार है।
इस दौरान सभा में मौजूद पंचायती राज मंत्री बलराम यादव ने कहा कि सरकार ने अभी तक बेटियों की पढ़ाई की व्यवस्था की है। दिल्ली में सरकार बनी तो उनकी विदाई की भी व्यवस्था करेगी। सपा प्रत्याशी राजीव राय ने कहा कि मोदी के समर्थक सोशल मीडिया के सहारे प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है। मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। नारद राय, नीरज राय ने कहा कि पूर्वांचल की विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे राजकुमार राय के आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। विधायक सुधाकर सिंह और बैजनाथ पासवान ने कहा कि सपा सरकार के दौर में सूबे के विकास का रास्ता खुला है। कार्यक्रम को राजेंद्र मिश्रा, अल्ताफ अंसारी, वसीम अहमद, विधायक जयप्रकाश अंचल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु एवं संचालन विजय शंकर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें