मऊ। मिर्जाहादीपुरा में शनिवार को आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने काला दिवस मनाया। इस दौरान समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि जब तक पसमांदा समाज संगठित नहीं होगा तब तक विकास संभव नहीं है।
सभा में समाज के प्रदेश अध्यक्ष हाजी नेसार अहमद ने कहा कि जब तक मुस्लिम दलितों को उनका असली हक नहीं मिल जाता हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आजादी के इतने सालों में मुस्लिम और ईसाई दलितों को उनका हक क्यों नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें अच्छे उम्मीदवार को चयन करना होगा। पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने समाज के संगठित होने की वकालत करते हुए कहा कि सभी समाज अपने संगठित होने पर बल दे रहा है लेकिन पसमांदा समाज इसपर अमल नहीं करता। जिसके कारण उनकी यह हालत बनी है। सभा के दौरान अबुबकर अंसारी, कमरुज्जमा, अब्दुल नसीर, मुमताज अहमद, शफीक अहमद, जहीर सेराज, इरफान अहमद अंसारी, रेहान अंसारी आदि लोग मौजूद थे।