फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाई रहे हावी, प्रशासन ने काटी कन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इंदारा में रविवार को तेल कुएं की खुदाई का शिलान्यास समारोह पूरी तरह से बसपा के रंग में रंगा रहा। जबकि सूबे के सत्ताधारी दल की हनक से जिला प्रशासन पूरे कार्यक्रम से कोसों दूर दिखाई दिया। ऐसे में विकास कार्यों का सदैव वास्ता देने वाले नेताओं और अधिकारियों के दावों पर यह कार्यक्रम प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

समारोह में बसपाई शुरू से अंत तक डटे रहे। शिलान्यास के बाद आयोजित सभा की कुर्सियों पर ओएनजीसी के दो अधिकारी, घोसी सांसद के साथ बसपा जिलाध्यक्ष और बसपा जोनल कोआर्डिनेटर काबिज थे। वहीं उपस्थित जनसमुदाय में लगभग 99 प्रतिशत लोग भी बहनजी और पार्टी का ही जयघोष कर बसपाई होने का सबूत दे रहे थे। और तो और निशुल्क नेत्र शिविर कार्यक्रम के दौरान भी मंच पर सांसद और ओएनजीसी अधिकारियों के साथ बसपा के पूर्व राजस्व मंत्री और वर्तमान बिहार प्रभारी, जिलाध्यक्ष और बसपा कोआर्डिनेटर ही विराजमान थे। वहीं दूसरी ओर आमंत्रण के बावजूद जिला प्रशासन का कोई भी आला अधिकारी कार्यक्रम में शिरकत नहीं किया। इस बाबत पूछने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। हालांकि एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा अब भला बसपा सांसद की अगुआई में हो रहे कार्यक्रम में जाकर कौन अधिकारी सरकार का कहर झेल पाएगा। वहीं इस बारे में बात करने पर ओएनजीसी के अधिकारी सर्वेश्वर सिंह ने कहा कि हमारी तरफ से जिला प्रशासन के आला धिकारियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें