फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश बाक्स से युवतियों ने उड़ाए 42 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। कस्बे में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे एक जनरल स्टोर पर मुंह बांध कर पहुंची दो युवतियां कैश बाक्स से लगभग 42500 रुपये लेकर चंपत हो गईं। दुकान के भीतर से सामान लेकर बाहर आए दुकानदार ने कैश बाक्स को खुला और उसमें रखे रुपये गायब देखा तो वह शोर मचाने लगा। पहली बार हुई इस तरह की घटना से कस्बे के लोग हतप्रभ हैं।
विज्ञापन

चिरैयाकोट कस्बे में रेहान खान का पीसीओ और जनरल स्टोर है। शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे दो नकाबपोश युवतियां उनके दुकान पर पहुंची। उन्होंने रेहान से कहा कि शैंपू वगैरह लेकर आइए। रेहान दुकान के भीतर जाकर सामान निकाल कर बाहर आए तो देखा कि उनका कैश बाक्स खुला पड़ा हुआ है और दोनों युवतियां गायब थी। कैश बाक्स में रखे 42500 रुपये गायब देख वह शोर मचाने लगा। आवाज सुन कर पास-पड़ोस के दुकानदार भी पहुंच गए। पीड़ित ने इस संबंध में चिरैयाकोट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें