फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 99 डॉक्टरों ने 1593 मरीजों का किया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। 99 डॉक्टरों की टीम ने 1593 मरीजों का उपचार किया। बेहतर उपचार के लिए 16 मरीजों को जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले में चकरा पीएचसी पर सबसे ज्यादा 89 मरीज, काझा में 78 मरीज का उपचार किया गया। कुर्थीजाफरपुर पीएचसी पर सबसे कम मात्र 15 मरीजों को उपचारित किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जांच कर दवा दी। किशोरियों को पौष्टिक आहार के सेवन के साथ साफ-सफाई की जानकारी दी गई। बताया कि मेले में 99 चिकित्सक के साथ 276 पैरामेडिकल ने मेले में आने वाले 771 पुरुष, 645 महिला के साथ 177 महिलाओंं को निशुल्क उपचार का लाभ दिया। जांच और उपचार के दौरान गंभीर पाए जाने वाले 16 मरीजों को दवा देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जबकि चार लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन


उधर, रानीपुर के खुरहट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खासी, सर्दी, बुखार सहित अन्य रोगों से ग्रसित 52 मरीजों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें