फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए 96 पर्चे दाखिल

Thu, 01 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण के नामांकन पत्रों की जांच के साथ ही दूसरे चरण के चुनाव का भी नामांकन गुरुवार से शुरू हो गया। दूसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को होगा। इसमें परदहां, कोपागंज और रतनपुरा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला मुख्यालय पर इससे संबंधित नौ वार्डों का नामांकन हुआ। जिला पंचायत के नौ वार्डों पर पहले दिन कुल 96 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन



त्रिस्तरीय  पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के द्वितीय चरण के जिला पंचायत सदस्य पद  हेतु 9 वार्डों के लिए कुल 96 पर्चे भरे गए। वार्ड संख्या-08 बिलौझा में कालींदी, श्यामा सहित 11 ने नामांकन किया, वार्ड नंबर 09 रतनपुरा में नंदकिशोर गुप्ता सहित 06 ने नामांकन किया।


वार्ड नंबर 10 हलधरपुर में गीता राजभर , हरिकेश यादव सहित 16 ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 11 पहसा में 14 ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 12 सहरोज में बसपा से अधिकृत प्रत्याशी मनोज राय, अजय राय, रंगालाल, आकाश भाष्कर सहित 14 ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन



 वार्ड नंबर 13 इंदारा में मुश्ताक अली, अरविंद यादव सहित  07 ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 14 कोईरियापार  में 12 ने नामांकन दाखिल किया।


वार्ड नंबर 15 कुर्थीजाफरपुर में ममता यादव, सीमा, फूला सहित 07 ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या में 34 परदहां में बसपा के अधिकृत प्रत्याशी अनिल सिंह, देवनाथ यादव एवं राजेश तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी ने वाहनों के काफिले के साथ अपने समर्थकों सहित नामांकन किया। परदहां
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें