फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद धर्मेंद्र के परिवार की जिम्मेदारी ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट/ सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भेडियाधर में शहीद धर्मेंद्र यादव़ के प्रथम शहादत दिवस पर उनके निवास बुधवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। राजनेताओं से लेकर समाजसेवियों और पूर्व सैनिकों ने शहीद की वीरता का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि धर्मेंद्र यादव ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। सरकार को उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा दीक्षा और नौकरी तथा उनक बुजुर्ग मामता पिता की बेहतर परवरिश की व्यवस्था करनी चाहिए। विधान परिषद सदस्य भाजपा नेता यशवंत सिंह ने कहा कि आज हर नौजवान को धर्मेंद्र यादव़ से सीख लेने की जरूरत है। भाजपा नेता पूर्व मंत्री और विधायक श्री राम सोनकर ने कहा कि शहीद के परिवार की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठा रही है। सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि सरकार को चाहिए कि शहीद हुए परिवारों की बेहतर परवरिश की पूरी जिम्मेदारी ले और देश के दुश्मनों को कड़ा जवाब दे। श्रद्धांजलि सभा में आजमगढ़ के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवप्रताप यादव मुन्ना ,चेयरमैन प्रतिनिधि रामप्रताप यादव, हनुमान यादव, दिनेश मिश्रा, जितेंद्र यादव, महेंद्र यादव, संतोष यादव, सुरेन्द्र यादव और पूर्व सैनिकों ने शहीद धर्मेंद्र यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें