फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति, धर्म नहीं, शिक्षा, विकास को देंगे तरजीह

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। जिले का युवा देश की राजनीति में बदलाव चाहता है और बदलाव भी ऐसा, जो धर्म और जाति के मुद्दों से अलग देश के विकास की विचारधारा को स्वीकार करने वाला हो। 2019 लोकसभा चुनाव में युवा इन्हीं मुद्दों को तरजीह देंगे। 2019 लोकसभा चुनाव पर युवाओं ने शुक्रवार को चर्चा करते हुए कहा कि जो सरकार देश के विकास के साथ साथ शिक्षा क्षेत्र में कार्य करेगी, लोकसभा चुनाव में उसका ही चयन करेंगे। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि जाति, धर्म, आरक्षण ऐसे मुद्दों के बजाए देश की सुरक्षा और युवाओं के विकास वाली सरकार चाहिए। परदहा ब्लाक के हरदसपुर गांव निवासी बीएससी तृतीय की छात्रा प्रीति तिवारी कहती है कि शिक्षा के क्षेत्र में जो प्रतिनिधि सहयोग करें और क्षेत्र का विकास करे, ऐसे ही प्रतिनिधि को मतदान करेंगी। वहीं डुमरावं गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभिनव पांडेय ने कहा कि देश के हित में ईमानदार जनप्रतिनिधि चुनेंगे। जो वादे पूरे कर सके। खास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में जरूर वादे पूरे करें। जबकि बीए तृतीय वर्ष का छात्र ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि पहली बार मतदान को लेकर उत्साहित हूं। उसी का चुनाव करूंगा जो जात-पात का भेदभाव न करके विकास कार्य करने वाला हो। इसी क्रम में ताजोपुर गांव निवासी बीए प्रथम के छात्र सौरभ मिश्र ने कहा कि मै उसी प्रत्याशी का का चुनाव करूंगा जो कर्मठ एवं जुझारू हो। आम जनता के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकें। प्रतिनिधि ऐसा हो जो समाज में निराश्रित तथा बुजुर्गों को समस्याओं से निजात दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें