फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश और उन्माद में दिखे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद दूसरे दिन वायु सेना ने पाकिस्तान वायु सेना के विमान को मार गिराए जाने की घटना के बाद लोग इंटरनेट, वाट्सएप टीवी आदि के माध्यम से जानकारी लेते देखे गए। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों तथा प्रतिष्ठानों पर लोग एयर स्ट्राइक पर चर्चा करते रहे। पाक सेना द्वारा बंदी बनाए गए भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल रिहाई के लिए भारत सरकार से मांग की।
विज्ञापन

पाकिस्तान द्वारा दूसरे दिन सीमा पर गोलाबारी करने तथा पाकिस्तान वायुसेना का विमान भारत में घुसने तथा पाक सेना द्वारा भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर को बंदी बनाए जाने लोग आक्रोशित हैं। घटना के बाद लोग टीवी, इंटरनेट, वाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से पल-पल की जानकारी लेते रहे। इसके अलावा सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों तथा निजी प्रतिष्ठानों पर कर्मचारी तथा अधिकारी दूसरे दिन के घटनाक्रम पर अपने-अपने तरीके से समीक्षा करते रहे। तीखी नोकझोंक भी होती रही। नगर के सहादतपुरा स्थित एक प्रतिष्ठान नगर के सहादतपुरा स्थित मंजीत कुमार यादव, सत्यनारायण सिंह का कहना था, कि पाकिस्तान आतंकियों का गढ़ बन गया है। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की जरूरत है। भारत सरकार अविलंब पाक सेना द्वारा बंदी बनाए गए भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई कराई जाए।
चौक बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर आए अभिषेक मौर्य, गिरधर प्रसाद का कहना था कि भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन पाकिस्तान सीमा पर गोलाबारी कर रहा है। यह सब आतंकियों को बचाने के लिए कर रहा है। केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर घुटने टेकने पर मजबूर कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें