फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय से असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने एक पदाधिकारी के आवास पर बैठक हुई। बैठक में दोहरीघाट के सभी सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी सेक्टर प्रवासी तथा सैकड़ों बूथ अध्यक्ष एकत्र हुए। साथ ही सभी लोगों ने जिलाध्यक्ष के प्रति आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सेक्टर संयोजक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि जब भी चुनाव होता है तो यह जिलाध्यक्ष पैसे वाले पद पर रहना चाहते हैं। यह पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडे ने कहा कि जब से दुर्गविजय राय जिलाध्यक्ष हुए भाजपा कमजोर हुई है। जिले की टीम में कुछ ऐसे भी पदाधिकारी हैं जो स्वयं भाजपा के सक्रिय सदस्य नहीं हैं। जिस टीम के सदस्य भाजपा के सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। ऐसे जिलाध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर पद से अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए। अंत में निर्णय लिया गया कि ऐसे भ्रष्ट जिलाध्यक्ष को अगर शीर्ष नेतृत्व की तरफ से 20 मार्च तक नहीं हटाया गया तो हम लोग रणनीति तय करने को बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान मुक्तेश्वर सिंह, मान सिंह, राहुल दुबे, मुन्ना चौहान, मोती चौहान, रामदरश दुबे, हरिलाल चौहान, योगेश राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें