रानीपुर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर रक्षारय गांव में बुधवार को लेखपाल तथा एक ग्रामीण के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर ग्रामीण ने लेखपाल से अभ्रदता कर दिया। सूचना पर काफी संख्या में लेखपाल पहुंच गए। मुहम्मदाबाद गोहना के प्रभारी एसडीएम अनूप कुमार रानीपुर तथा चिरैयाकोट पुलिस के साथ पहुंचे और लेखपालों को समझाते हुए पीड़ित लेखपाल की शिकायत पर ग्रामीण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की।
रानीपुर ब्लाक के मंसडा बुजुग हल्का के लेखपाल विजय यादव के पास गोपालपुर रक्षाराय हल्का भी आता है। बुधवार को लेखपाल विजय 10 बजे गोपालपुर रक्षाराय गांव में पहुंचे, जहां वो ग्रामीणों के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फार्म भर रहा था। इसी दौरान गांव का ओमप्रकाश सिंह पुत्र बलिहारी सिंह से किसानों की सूची देखने को लेकर लेखपाल तथा ग्रामीणों में विवाद हो गया, जिस पर ग्रामीण ने लेखपाल से अभद्रता करने लगा। विवाद को बढ़ता देखकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों के द्बारा बचाव किया गया। विवाद के बाद धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मुहम्मदाबाद प्रभारी एसडीएम अनुप कुमार, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप चिरैयाकोट तथा रानीपुर थाने की पुलिस बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित लेखपालों को समझाबुझाकर शांत कराया। लेखपाल आरोपी ग्रामीण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने मांग पर अड़े रहे। जहां रानीपुर पुलिस ने कुछ घंटो बाद पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।