मऊ। बिहार पीसीएस में चयन होने वाले नगर के अलीनगर निवासी अभय तिवारी पुत्र लल्लन तिवारी का सम्मान मंगलवार को शारदा नारायण हॉस्पिटल एवं वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। अभय तिवारी का सम्मान करते हुए डायरेक्टर तथा डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अभय की सफलता इस बात को साबित करता है कि एक गरीब का बेटा भी लगनशीलता से अपना मुकाम हासिल कर सकता है। इस मौके पर डॉ सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।