फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजियापुर का हराकर आजमगढ़ बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा (मऊ)। दोहरीघाट ब्लाक के ग्राम सभा फरसरा खुर्द स्थित नरसिंह बाबा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टुर्नामेंट का खिताबी मुकाबला जोकहरा आजमगढ़ और गजियापुर मऊ के बीच रविवार को खेला गया। जिसमें जोकहरा ने गजियापुर को हराकर विजेता बना।
विज्ञापन

रविवार को जोकहरा आजमगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 6 विकेट पर 124 रन बनाए। 147 रन का पीछा करने उतरी गजियापुर की टीम 12 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना पाया। इस तरह से 13 रन से जोकहरा की टीम ने गजियापुर को हरा दिया। इससे पहले फाइनल मुकाबला में मुख्य अतिथि के रूप में जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल तथा पूर्व क्रिकेटर अभिषेक राय द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर चंदन गुप्ता, पारसनाथ यादव, आकाश जायसवाल, प्रदीप कुमार राय, सुधाकर, सुनिल, मनोज, विनीत सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें