फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 14 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 14, 15 आंशिक, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 आंशिक, डीएलएड प्रशिक्षण 2018 प्रथम सेमेस्टर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा दो फरवरी तक चलेगी। परीक्षा में 5963 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती होगी। इसके साथ सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

बीटीसी परीक्षा में शत प्रतिशत नकल रोकने के लिए सरकार की तरफ से सहायता प्राप्त कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 14, 15 आंशिक, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 आंशिक, डीएलएड प्रशिक्षण 2018 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 जनवरी से 30 जनवरी तक पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तथा अपराह्न दो बजे से चार बजे तक होंगी। जबकि डीएलएड प्रशिक्षण 2017 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 जनवरी से दो फरवरी तक होंगी। परीक्षा में 5963 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। इसके अलावा सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करता रहेगा। परीक्षा केेंद्रों पर नजर डाला जाए तो नगर के जीवनराम इंटर कॉलेज, सोनीधापा इंटर कॉलेज, आलिया इंटर कॉलेज, नोमानी इंटर कॉलेज, दारुल ओलूम इंटर कालेज, डीएवी बालिका इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज इंदारा, करीमाबाद इंटर कालेज, संत देवरहवा बाबा इंटर कालेज, सुखनंदन इंटर कालेज मठमुहम्मदपुर, बापू इंटर कालेज कोपागंज, वनदेवी इंटर कालेज कहिनौर सहित 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बाबत डायट प्राचार्य आरसी यादव का कहना है कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें