फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऐतिहासिक होगी राहुल की पूर्वांचल रैली’

विज्ञापन
विज्ञापन
उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बकवल स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पूर्वांचल दौरे को लेकर तैयारियों पर विचार विर्मश किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादूर सिंह ने सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की। कहा कि देश सेवा के लिए नेता जी ने आईएएस की नौकरी को त्याग कर पूर्ण रूप से स्वाधीनता के कार्य में समर्पित हो गए और युवाओं को संगठित कर अंग्रेजों को हर मोर्चे पर विफल करने में सफल रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगामी लोकसभा को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पूर्वांचल दौरे के दौरान रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाने की बात कही। साथ ही बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कराने के साथ सभी ब्लाकों में बूथ स्तरीय सम्मेलन करने के लिए कार्यकर्ताओं को जुट जाने की बात कही। वहीं, जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बूथ स्तर पर टीम तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, तैयब खान, जय प्रकाश सिंह, मानवेंद्र उर्फ पंकज सिंह, अरुण सिंह, गौरव, दीपक मौर्य, रमाशंकर चौहान, सुशील चौधरी, ओम नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें