फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास वे नहीं बना तो आंदोलन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक क्षेत्र के खरगजेपुर ओन्हाइच गांव के समीप बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अंडरपास वे बनाने की मांग उठने लगी है। गत गुरुवार को ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर हंगामा भी किया था। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी मामले को लटका दिया गया है। परेशान ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेताया है कि यदि अंडरपास वे पर अमल नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के खरगजेपुर ओन्हाइच गांव से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे गुजरा है। प्रोजेक्ट निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके चलते ग्रामीणों की ओर से अंडरपासवे बनाने की मांग की जा रही है। गुरुवार की शाम नाराज ग्रामीणों ने अंडरपास वे बनाने की मांग को लेकर हंगामा भी किया था। लेकिन अधिकारियों ने आश्वासन देकर मामले को लटका दिया है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजागी है और वह इसे अमलीजामा पहनाने को कमर कसने लगे हैं। मामले को लटकाए जाने से ग्रामीण आंदोलित हैं। ग्रामीण रामाश्रय प्रसाद, मेवा लाल, हरिलाल यादव, राजेंद्र वर्मा, पप्पू प्रसाद, भानू, जाफर, राधेश्याम, राजू दिनेश, लालू का कहना है कि पूर्वाचल एक्सप्रेस वे बन जाने से खरगजेपुर, ओन्हाइच का क्षेत्र दो हिस्सों में बंट जाएगा। इससे खेतों की जुताई, बुवाई और कटाई के लिए साधन के साथ जाना पड़ेगा। कृषि कार्य सहित अन्य कार्यो के लिए काफी घूमकर आना जाना पड़ेगा। अंडरपास वे अविलंब नहीं बनाया गया तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें