फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

194 मरीजों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राजकीय जिला होमियोपैथिक चिकित्सालय की तरफ से नगर के रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 194 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

मऊ जंक्सन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पार्सल कार्यालय के पास वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस सिंह के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही दवा वितरित किया। शिविर में होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, डॉ. आरएस सिंह, प्रफुल कुमार राय आदि शामिल रहे। इसी क्रम में डॉ. रघुनंदन अग्रवाल की तरफ से नगर के रोडवेज परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही नि:शुल्क दवाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें