फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किश शांति सरोवर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर । रतनपुरा विकास खंड के ग्राम सभा जमालपुर में शांति सरोवर घाट का उद्घाटन शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि अगर हम सतर्क नहीं हुए तो जनपद में बीस साल बाद पानी की विकट समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर गांव में पोखरे की खुदाई कराकर जलभराव किया जाए। जिससे जल संचयन हो सके। विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवीन्द्र राय ने ग्राम पंचायतों को और अधिकार और सुविधाएं देने की वकालत की। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव ने ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया कि गांव में जितने भी पोखरे हैं, उसे खुदाई कराएं और जल संरक्षण करें। कार्यक्रम का संचालन रतनपुरा ब्लॉक के प्रधान संघ नरसिंह सिंह ने किया । इस मौके पर आलोक सिंह , नागेन्द्र राय मुन्नू राय,पप्पू राय, भगवान सिंह ,बृजबिहारी यादव ,आशा राम, ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें