फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कैरोल सिंगिंग का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर चल रही है। गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म के लिए गौशाला बनाया जा रहा है। अमर वाणी विद्यालय स्थित चर्च में प्रार्थना सभा, गीतों संगीत, क्रिसमस ट्री और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुयायी अंतिम रुप देने लगे हैं। भगवान यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाले इस पर्व की धूम सभी गिरजाघरों में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

अमर वाणी चर्च के पल्ली पुरोहित फादर अरूला नंद ने बताया कि दो दिसंबर से रोज प्रभु यीशु की प्रार्थना होती है। साथ ही सभी के यहां डोर-टू-डोर कैरोल सिंगिंग का आयोजन किया जा रहा है। 25 दिसंबर को सभी धर्मो के धर्मगुरुओं द्वारा धर्म सभा का भी आयोजन किया जाता है। फादर जूलियन के संयोजन में सभी ने यीशु गीत के साथ यीशु की स्तुति की। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे ।
फादर क्रिसराज की अगुवाई में क्रिसमस के आयोजन अमर वाणी चर्च में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्रिसमस की तैयारी जारी है। आयोजन में महिला, पुरुष, बच्चे बुजुर्ग सभी उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। फातिमा स्कूल में आकर्षक रुप देने में लोग लगे हैं। सिस्टर सिंथिया पाषाण की देखरेख में क्रिसमस ट्री, कैरोल गीत, झूमो नाचो खुशी से आज यीशु पैदा हुआ जैसे गीत और बाइबिल पाठ से शुरू हुए इस आयोजन में सिस्टर प्रभा, रूबी, सविता, विनीता, संजय सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें