भाग दौड़ की जिदगी में तनावग्रस्त जीवन शैली के चलते लोग तेजी से मधुुमेह (शु्गर) जैसी घातक बीमारी के शिकार हो रहें। मधुमेह जैसी घातक बीमारी से बचाव और लोगों को जागरुक करने के लिए 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। इसक्रम में लोगों को मधुमेह जैसी घातक बीमारियों से बचाव करने के लिए इस बाद अमर उजाला फाउंडेशन भी आगे आया है। ताकि लोगों को इस घातक बीमारी के बारे में जानकारी दी जा सकें।
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर 14 नवंबर की दोपहर में 12 बजे से गाजीपुर तिराहे से अमर उजाला फाउंडेशन और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतीश चंद्र सिंह, शारदा नारायण हास्पिटल के निदेशक डा. संजय सिंह के सहयोग से संयुक्त रुप से एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह करेंगे। जागरुकता रैली में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में अधिवक्तागण तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष केएन राय के नेतृत्व में शिक्षकगण, सामाजिक संगठन रोटरी क्लब के अध्यक्ष गिरिराज शरण अग्रवाल के नेतृत्व में रोटरी के सदस्य, चंद्रा पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल के साथ अन्य विभिन्न विद्यालयों के छात्र, छात्राएं शामिल होगे। जागरुकता रैली गाजीपुर तिराहा से शुरू होकर आजमगढ़ मोड़ तक जाएगी। इस जानजागरुकता कार्य में यदि अन्य और कोई सामाजिक संगठन भाग लेना चाहे तो उसका स्वागत है। जागरुकता कार्यक्रम के उपरांत शारदा नारायण अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जहां लोगों को मधुमेह बीमारी के कारण और बचाव की जानकारी दी जाएगी। साथ ही नि:शुल्क मधुमेह जांच की व्यवस्था भी की गई है।