दोहरीघाट ब्लाक के हरिपरा गांव में मंगलवार को समाजसेवी वेदप्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में सात गांवों की बैठक हुई। बैठक हरीपरा गांव में स्वास्थ्य सुविधा की मांग को लेकर गांव में अस्पताल खोले जाने की मांग को लेकर चर्चा हुई। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराने का निर्णय लिया गया। हरीपरा, विशुनपुरा, निबीहां, कुरंगा, अपदरिया सहित कई गांवों में सरकारी अस्पताल नहीं है। ऐसे में इन गांवों में गंभीर बीमारी होने पर ग्रामीणों को छह किमी दूर दोहरीघाट सीएचसी जाने को मजबूर होना पड़ता है। कई बार इलाज के अभाव में मरीज के हालात भी बिगड़ जाती है। समाजसेवी वेदप्रकाश मिश्रा ने कहा कि हरीपरा गांव में सरकारी अस्पताल खोले जाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया जाएगा। इससे गांव में अस्पताल खुले सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो सके। इस बैठक में मेवाती देवी, सोभित, करण, समीर, अभय, संजय, नन्हें शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।