फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए साफ सफाई का होना बेहद जरूरी है। स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत इसी उद्देश्य के साथ हुई थी। इसका सार्थक परिणाम देखने को कम मिल रहा है। हालांकि नगर पालिका इसके लिए तेजी से कार्य कर रही है। शहर के सभी वार्डो में स्वच्छ वातावरण के लिए पांच सदस्यीय वाली वार्ड सुरक्षा समिति का गठन किया गया है, जो कि वार्ड में नियमित रूप से वार्डो में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र के 42 वार्डो में पांच सदस्यीय वाली वार्ड सुरक्षा समिति का गठन किया गया। जिसमें वार्ड सभासद, सफाई नायक, सफाई कर्मचारी और वार्ड का एक पुरूष और एक महिला शामिल है। वार्ड 22 हड्डीमदारी के सभासद फकरे आलम ने बताया कि उनके वार्ड में गठित समिति द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इससे लोगों में जागरूकता भी आई। पहले जहां लोग खुले में कचरा डंप करते थे, वहीं अब लोगों वार्डो में लगे डस्टबीन में डाल रहे है। वहीं वार्ड 40 कासिमपुरा के सभासद जावेद अहमद बताते है कि समिति के निरंतर जागरूकता अभियान से काफी हद तक सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। हालांकि निजामुदीनपुरा मोहल्ले, चांदमारी ईमलिया, सहादतपुरा, मुंशीपुरा सहित कई क्षेत्रों में खुले में पड़ा कचरा समिति पर सवाल उठा रही है।
सफाई निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि समितियों द्वारा किए जा रहे प्रयास से लोगों काफी सकारात्मक बदलाव आया है। फिर भी अगर कुछ समितियां निष्क्रिय पड़ी हैं तो जानकारी लेकर उसे सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें