फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कें निरीक्षण में बूथों पर अनुपस्थित मिले तीन बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के विभिन्न बूथों पर एसडीएम अतुल वत्स ने निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए बीएलओ की ड्यूटी में रानीपुर ब्लॉक के कनकपुर गांव के बूथ संख्या 285 पर बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने बीएलओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दिया है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान रानीपुर ब्लॉक के बूथ संख्या 285 पर तैनात अध्यापक अमर सिंह के स्थान पर दूसरे अध्यापक ड्यूटी करते हुए पाए गए। इतना ही नहीं एक अन्य बूथ पर तैनात बीएलओ अमर सेन सिंह अनुपस्थित पाए गए, उनकी जगह उसी विद्यालय के अध्यापक अखिलेश कुमार ड्यूटी करते पाए गए। पदाविहित अधिकारी सरिता यादव भी अनुपस्थित थी। जांच के दौरान बीएलओ पंजिका जिसमें फॉर्म 6,7,8 का रिकॉर्ड रखा जाता है, वह नहीं दिखाया जा सका। इस बूथ से एक भी मृतक या शिफ्टेड का फॉर्म नहीं मिला। जबकि इनके पास उपलब्ध निर्वाचन नामावली में 2 लोगो को स्थानांतरित एवं मृतक दिखाया गया है। बीएलओ सुपरवाइजर प्रसेनजीत गौतम की भी लापरवाही सामने आई। जिस पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और तत्काल इन तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें