फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा राज्याभिषेक का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में चल रही रामलीला में भगवान राम के राज्याभिषेक का मंचन सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। रामलीला कमेटी की तरफ से चल रही तैैयारी रविवार को पूरी हो गई। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के ओड़ियाना की रामलीला में राम राज्याभिषेक के मंचन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रामलीला कमेटी मंचन को सफल बनाने के लिए पूरे जोर-शोर से लगी हुई है। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में पुलिस, पीएसी, की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही वर्दीधारी दरोगाओं के अलावा उतनी ही फ़ोर्स सादे वेष में भी लगाए गए हैं जो सड़कों पर चक्रमण करेंगे। इसके अलावा नगर के सभी बार्डरों पर पुलिस, पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। सीओ घोसी ने बताया कि थाने के अलावा बाहर से भी फ़ोर्स तथा पीएसी के जवानों की मुकम्मल ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें