फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कव्वाली से गूंजा सूफी जान मोहम्मद का आस्ताना

विज्ञापन
विज्ञापन
सूफी मोहम्मद जान के 87वें उर्स पर रविवार को गागर की रस्म के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन हुआ। इस दौरान जाइरीन ने मजार शरीफ पर फातिहा पढ़ी और मन्नतें मांगी। तबर्रुक का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

उर्स के समापन के आखिरी दिन सुबह से ही जाइरीन काफी संख्या मेें आस्ताने पर मौजूद रहे। मोइनिया मंजिल दरगाह चिराग रब्बानी गौसे जमानी से गागर-चादर का जुलूस कव्वाली के बीच सज्जादानशीन शाह मोहम्मद इजहार अहमद मोइनी निर्धारित मार्ग से होते हुए आबिदा बहिनी के मजार पर पहुंचे। जबकि सूफी मोहम्मद जान साहब के मजार पर पहुंच कर गागर की रस्म अदा किया। देर रात महफिले समा के तहत आस्ताना कव्वाली से गूंजता रहा। कव्वाल इरशाद अहमद ने अपने कलाम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व शाम को मोइनिया मंजिल से खीरकापोशी का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। रविवार को मेले के साथ तीन दिनी उर्स का समापन हो गया।
इस मौके पर एसडीएम अतुल वत्स, पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अली, तहसीलदार चंद्र भूषण प्रताप, नायब तहसीलदार जावेद अंसारी, अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें