स्थानीय कस्बा के आदर्श बाल दुर्गा पूजन समिति सदर बाजार की पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में दुर्गा पूजन के त्यौहार को सकुशल पूर्वक संपन्न कराने को रणनीति बनाई गई। साथ ही नए पदाधिकारियों को सर्व सम्मति से चुना गया।
बैठक में संरक्षक उमाशंकर सिंह, व्यवस्थापक विनोद कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, महामंत्री बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल वचन साहू चुना गया। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजू लाल श्रीवास्तव, आय -व्यय निरीक्षक के रूप में सतीश कुमार मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष पद पर विजय प्रसाद गौड़ को चुना गया। वहीं संगठन मंत्री के रूप में जनार्दन प्रसाद मद्धेशिया और सूचना मंत्री दिलीप खरवार तथा मंडल मंत्री विजेंद्र प्रसाद साहू को बनाया। इसीक्रम में पूजन व्यवस्थापक अमरनाथ चौरसिया सहित 51 सदस्यों की नाम की घोषणा समिति के संरक्षक उमाशंकर सिंह ने किया। बैठक में लाल बचन साहू, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, कमल साहनी, राहुल साहू, राजू लाल श्रीवास्तव, सुरेश मद्धेशिया, दिलीप खरवार, राजू मद्धेशिया, श्रवण मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।