चिरैयाकोट । नगर स्थित 33/12 केवी विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को संविदा कर्मचारियों की बैठक पूर्वांचल विद्युत मजदूर संघ अध्यक्ष राजनारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभाग पर आक्रोश व्यक्त किया और शीघ्र ही निस्तारण न होने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को नवंबर माह 2017 से ही वेतन मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कई महिनों से वेतन न मिलने के चलते कर्मचारियों को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस माह में अगर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान होने की स्थिति में मजबूरन कर्मचारियों को अपने हक की मांग को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में वेतन भुगतान के साथ संविदा कर्मचारियों को फोटो युक्त पहचान पत्र, पीएफ खता की जानकारी, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी गई है। इस दौरान नसीम खान, अभय मद्धेसिया, दीपक सिंह, दिनेश यादव, रामचंद्र पाल, सूर्यबली यादव, रामास्र्य यादव, मनोज कुमार, विजय राम आदि रहे।