मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को नगर के इमिलिया स्थित संगठन के एक पदाधिकारी के आवास पर हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक के साथ शुक्रवार को कतिपय अराजकतत्वों द्वारा मारपीट की घटना की निंदा की गई। साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया।
संगठन के मंत्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अराजकतत्वों द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक राजेश कुमार कन्नौजिया के साथ मारपीट की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। प्रशासन की तरफ से अराजकतत्वों की गिरफ्तारी करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाए। दोषियों की गिरफ्तारी न होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर शैलेश कुमार सिंह, राजनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, जयनारायण पांडेय, डॉ. राकेश सिंह, अशोक यादव, जगदीश सिंह, अशोक पांडेय, सुबाष भारती, नसीम अहमद, जनमेजय सिंह, रामनारायन, विक्रमा चौहान आदि रहे।