फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने फूल गुलशन में खिला दे कि, विशाल भारत मे केवल प्रतिभा ही दिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। ब्लाक के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम निरंकार सिंह ने शुभारंभ मां सरस्वती की चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्रा वंदना और ज्योति ने ‘मां तु है हमारी सरस्वती’ वंदना गीत की प्रस्तुति दी। छात्र अजित कुमार गौड़ और उसके साथियों ने अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो गीत पर बेहतरीन जीवंत कला का प्रदर्शन कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। छात्र राहुल पाल की टीम ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वरोजगार इंडिया कार्यक्रम के लिए प्रेरित करते हुए मौसम हो चैत का और चैता सुनने को न मिले गीत प्रस्तुत किया। बीएड की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर समाज को संदेश दिया तो आईटीआई के छात्रों ने बिजली से कैसे सुरक्षा और सावधानियां बरतनी के लिए अपने नाटक से लोगों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि एसडीएम निरंकार सिंह ने कहा कि भारत, अनेकता में एकता का संगम और कला की अद्भुत मिसाल जो छात्रों ने पेश किया है। निश्चित ही कठिन प्रयास व परिश्रम के बाद कर पाने में सफल हुए होंगे। कॉलेज प्रबंधक राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं को यहां के शिक्षकों द्वारा तराशा जाता है। हम गांव से इतने फूल गुलशन में खिला दें कि इस विशाल भारत मे केवल प्रतिभा ही दिखे। इस मौके पर परवीन सिंह, प्रमोद रंजन सिंह, अखिलेश यादव, विजय कुमार सिंह, पप्पू सिंह, अखिलेश सिंह राठौर, अमित मिश्रा, अनिल वर्मा, संदीप विश्वकर्मा, अशोक सिंह, ओबैदुल्लाह, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें