कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा कोपागंज देहात स्थित रामजन्म पब्लिक स्कूल तथा इंटर कालेज के प्रांगण में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया, किडनी, विद्युत परिपथ, मिसाइल, जंगल कटाव, वृक्षारोपण, कंकाल तंत्र, सिस्मोग्राफ, वायु प्रदूषण आदि कई तरह के माडल पेशकर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे बच्चों ने शनिवार को जिस तरह माडल प्रदर्शनी के जरिए सहज विज्ञान के रहस्यों को बताया, सभी दंग रह गए।
प्रदर्शनी निरीक्षण के बाद विद्यालय के प्रबंधक संजीत यादव ने कहा कि अगर बच्चों में ऐसी ही लगन हो तो वे दुनिया को बहुत कुछ दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान-प्रदर्शनी से बच्चों में विज्ञान के प्रति काफी ललक पैदा होती है और काफी कुछ कर भी जाते हैं। उन्होंने कहा कि सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।वहीं प्रधानाचार्य अमर राय ने कहा की विज्ञान से समाज में व्यापक बदलाव आया है। खासकर संचार क्षेत्र में व्यापक क्रांति आई है जिसके कारण पिछड़े क्षेत्रों का विकास हुआ है। यहीं कारण छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी है। प्रदर्शनी में वर्ग प्राइमरी में मानस चौरसिया , अंबिका और आस्था गुप्ता जूनियर वर्ग में में माला मौर्या महक सिंह, हायर क्लास वर्ग में अर्चना मयंक, कहकशा और राकेश प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शिव कुमार ,शिवचंद नवनीत वंदना नाजिया मरिया जयलक्ष्मी काजल फातिमा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस मौके पर अभिनव, आदित्य, अभिमन्यु पाल, अदिति, पूजा, श्रेया, शिवांगी, आरती आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।