मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नविनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन में आयोजित एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विशिष्ठ अतिथि बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बार एसोसिएशन राजनीतिक प्लेटफार्म नहीं है। जो जज के निर्णय को जज करे वह बार एसोसिएशन है और अधिवक्ता समाज गरीब और मजलूमों को को न्याय दिलाने का कार्य करता है। अधिवक्ता का ज्ञान ही उसकी शक्ति है। कहा कि सत्यविहिन न्याय से कभी न्याय नहीं होता। जिस समाज में न्याय होता वहां लोग कुंठित होते है। इस लिए अधिवक्ताओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। वह वेतन भोगी नहीं होता इस लिए उसकी आवाज को कोई रोक नहीं सकता है। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि बार और बेंच को सकारात्मक भूमिका अदा करनी चाहिए। अधिवक्ता न्याय दिलाने का कार्य करता है। कहा कि कानून का राज स्थापित करने के की दिशा में बेहतर करने के साथ शपथ ग्रहण करे। तभी बार की सार्थकता सिद्व होगी। कार्यक्रम में एल्डर कमेटी के सदस्य जवाहर लाल पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रईश अहमद,कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और चंद्रप्रकाश यादव, साधारण उपाध्यक्ष सरिता सिंह, मंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव, सहमंत्री प्रशासन राकेश सिंह यादव और फतेहबहादुर सिंह तथा सहमंत्री पुस्तकालय राजेश यादव तथा कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह और आडिटर महेंद्रनाथ राय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। इसी क्रम में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए खान साहब मोहीउद्दीन,मोहम्मद हामिद हसन,विद्या कुमार, जावेद अहमद,रमेशचंद यादव और उद्व सिंह यादव तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए बदरुद्दीन आलम, संजय सिंह, चंद्रभूषण यादव,अभिषेख कुमार यादव , सुनील कुमार दूबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन मुहम्मद तैय्यब पालिकी, मुहम्मद असलम, नजमुल एकबाल, दूधनाथ यादव, हरिद्वार राय, अजय कुमार सिंह, ईश्वरचंद त्रिपाठी, पीएन सिंह, शिवशंकर राय के अलावा सभी तहसीलो के अध्यक्ष, मंत्री सहित काफी संख्या में अधिवक्ता और अन्य लोग मौजूद रहे। विनोद कुमार सिंह