फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यस्थ्ता केंद्र के सदस्यों के प्रयास से तीन मामलों में हुई सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी कचहरी में चल रहे मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र के सदस्यों के प्रयास से तीन पारिवारिक मामलों में बुधवार को सुलह हुई। तीनों मामलों में दोनों पक्ष अपने- अपने सभी मतभेदों को भुलाकर साथ-साथ रहने को राजी हो गए। तीन जोडों के साथ-साथ रहने के लिए राजी हो जाने से छह परिवारों के बीच रिश्तों में आई कडवाहट दूर हो गई। मध्यस्थता केंद्र के सदस्यों के प्रयास से रंजना और संदीप, विनय और पूजा तथा मंजू सिंह और राहुल ने अपने सभी मतभेद भुलाकर साथ रहने को राजी हो गए। इस मौके पर मध्यस्थता केंद्र की सदस्य हुमा सज्जाद, रामकृत यादव और एसएन सिंह ने अपना योगदान दिया। प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने सदस्यों के इस प्रयास पर उनको बधाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें