कोपागंज। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा लाडनपुर स्थित बीएसएस महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय स्काउड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला डायट प्राचार्य डॉ राजीव रंजन मिश्रा, जिला संयोजक रोवर्स रेंजर डॉ. घनश्याम दुबे और जिला संगठन कमिश्नर स्काउट मऊ अखिलेश कुमार चौहान उपस्थित रहें।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला डायट प्राचार्य डा. राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण सहित कई अन्य एक्टिविटीज जरूरी है। स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से छात्र/छात्राओं में देश प्रेम, अनुशासन के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने की क्षमता प्रदान होती है। जिला संयोजक रोवर्स रेंजर मऊ डॉ घनश्याम दुबे ने कहा कि हम कार्रवाई पर विश्वास नहीं करते हैं। लेकिन गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से समझौता किसी भी शर्त पर नहीं किया जाएगा। समापन समारोह में छात्र छात्राओं ने टेंट, पुल, मीनार खुले में भोजन बनाना आदि का प्रदर्शन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया। प्रधानाचार्या मंजू राय ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का रास्ता प्रशस्त करता है। इस अवसर पर प्रबंधक मनीष राय ,सतीश राय ,अलका मिश्रा ,शिप्रा राय , इशू राय, मोहम्मद इक़बाल अहमद ,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।