कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटवा कोपड़ा में शनिवार की शाम छेड़खानी की एक घटना घटी, यहां शौच करने जा रही दलित किशोरी के संग दूसरे गांव दो मनबढ़ों ने छेड़खानी किया । विरोध करने पर उसे मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मनबढ़ों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की।
कोपागंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कुर्थी जाफरपुर गांव के ग्राम पंचायत कोटवा कोपड़ा गांव निवासी 15 वर्षीय दलित किशोरी शनिवार की शाम घर से अकेले शौच के लिए निकली थी। इस दौरान दूसरे गांव के दो मनबढ़ वहां पहुंच गए, मनबढ़ों ने किशोरी के संग छेड़खानी किया। किशोरी ने मनबढ़ों की इस हरकत का विरोध करते हुए शोर मचाने लगी । शोर सुनकर तक आसपास के ग्रामीण जबतक मौके पर पहुंचे, मनबढ़ युवक किशोरी की पिटाई करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद किशोरी रोते बिलखते घर पहुंची और परिवारीजन को घटना से अवगत कराई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग आग बबूला हो गए । किशोरी के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बाद में कुर्थीजाफरपुर चौकी पर पहुंचकर प्रभारी अशोक कुमार से वार्ता लापा किया। दलित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुस्तफाबाद गांव निवासी मुकेश पुत्र दूब्बर यादव और राहुल पुत्र कपिली यादव के विरूद्व छेड़खानी, पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। सीओ घोसी अरसलान सिद्घकी ने बताया कि पीड़ित पिता के द्वारा दी गई तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे ।