फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाल और प्रतिमाओं की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर में शारदीय नवरात्र के शुरू होने के दौरान ही दुर्गा पूजा पंडालों के बनने का दौर भी शुरु हो गया। कारीगर दिन- रात पंडाल और प्रतिमाओं के बनाने में जुटे हुए हैं। अबकी बार शहर के गोला बाजार में बन रहा तिरंगा पंडाल और प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

शहर के मिर्जाहादीपुरा में स्थापित होने वाली मां दुर्गा पूजा के लिए शेरनुमा गुफा का पंडाल बनाया जा रहा है। बीच सड़क पर पंडाल बनाए जाने के कारण यह स्थान काफी लोकप्रिय है। वहीं शहर केे बाटा के पास मंदिर नुमा पंडाल बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है। बाटा दुर्गा पूजा समिति के सदस्य डा.रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि इस बार मंदिर की तर्ज पर आकर्षक पंडाल बनाया जाएगा। साथ ही मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। गोला बाजार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सुराणा ने बताया कि इस बार उनकी थीम देशभक्ति है। पंडाल को तिरंगे की शक्ल दी जा रही है। वहीं मां दुर्गा भी तिरंगे रंग में रहेंगी। राहुल ने बताया कि यह पूरा पंडाल हमारे देश के वीर सपूतों के लिए समर्पित है। वहीं शहर के डाकघर के पास वैष्णों देवी मंदिर सरीखे गुफानुमा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही सिंधी कालोनी में मां दुर्गा की डिजीटल तकनीक द्वारा फिल्म दिखाने के लिए पंडाल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें