फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26वें दिन भी जारी रही अधिवक्ताओं की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील बार के अधिवक्ता और लेखपाल के बीच हुए विवाद के बाद लेखपालों के खिलाफ अधिवक्ता संघ पूरी तरह एकजुट है। मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को 26वें दिन भी जारी रही। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मांगो के संबंध में उपजिलाधिकारी को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

2 अगस्त को तहसील बार के एक अधिवक्ता और दो लेखपालों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान अधिवक्ता ने लेखपालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया जिसको लेकर तहसील बार के सभी सदस्य 3 अगस्त से आंदोलन करते हुए हड़ताल पर हैं। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। आपे साथी पर मुकदमा दर्ज होने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता लगातार 26 दिन से अदालतों का बहिष्कार कर रहें है। कई बार अधिवक्ताओं और बेंच के बीच वार्ता होने के बाद भी वकील अपना आंदोलन समाप्त करने को राजी नहीें है। सोमवार को तहसील खुलते ही अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताल जारी रखा। दोपहर बाद वकीलों की बैठक में लेखपालों के खिलाफ कार्यवाई करने, अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमा को वापस लिए जाने, आरोपियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के अलावा सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर किए अवैध कब्जा को अविलंब हटाने आदि से संबंधित मांग पत्र देकर पूरा किए जाने की मांग की। इस दौरान बार अध्यक्ष शब्बीर अहमद महेंन्द्र राय, बार मंत्री फिरोज अहमद, आलोक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, रमेश सिंह, रामपलट राय, महेश यादव, खुर्शीद अहमद, खालिद कमाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें