फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी से पीड़ित ने किया आत्महत्या का प्रयास, झुलसा 19-59-07

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर से सटे एक गांव में अपने ससुराल आये एक एचआईवी पीड़ित व्यक्ति ने घोसी स्थित पकड़ी रोड पर विद्युत ट्रांसफार्मर के तार को पकड़ कर आत्महत्या करने का सोमवार को प्रयास किया। शुक्र था उसी दौरान बिजली चली गई और उसकी जान तो बच गई लेकिन उसका बायां हाथ झुलस गया। किसी तरह वह पैदल चलकर सी एच सी पंहुचा। इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार वह एचआईंवी संक्रमित है। इसकी जानकारी होने पर परिवार के साथ पत्नी ने भी इसको उपेक्षित कर उससे किनारा कर लिया और घर में साथ रखने से इंकार कर दिया। रविवार को घर से निकाल देने के बाद पीड़ित हरिकांत गोंड देर शाम को घोसी नगर से सटे सोमारीडीह गांव स्थित अपनी ससुराल आया। यहां से भी वह उपेक्षा मिलने पर सुबह घोसी नगर की तरफ चल दिया। पकड़ी रोड पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास पहुंच कर आत्महत्या करने को लेकर तार को अपने बाएं हाथ से पकड़ लिया परंतु कुछ ही सेकेण्ड बाद बिजली कट गई। इससे उसका सिर्फ बायां हाथ झुलस गया। किसी तरह से वह सीएचसी पंहुचा जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें